दुर्ग

अग्रसेन भवन से लेकर दिनदयाल उपाध्याय भवन के पीछे बेहतर सफाई कर व्हाट्सअप करने के निर्देश

दुर्ग| नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए शिविर के माध्यम से छुटे हुये हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।शिविर दुर्ग शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में लगाया जा रहा है। शहर के जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे शिविर स्थल पर जाकर बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्डधारियों  को शासन से इलाज के लिए सुविधा मिल रही है।इसमें सामान्य वर्ग (एपीएल) राशनकार्ड धारी को आयुष्मान कार्ड से 50 हजार रुपए तक इलाज की सुविधा है। वहीं जिनके पास बीपीएल राशन कार्ड है, उन परिवारों को 5 लाख तक का इलाज कराने की सुविधा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने 15 वार्डो के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहर में छुटे हुए लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निगम के संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।

बता दे की दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 3 दिवसीय शिविर घर घर जाकर शिविर 15 वार्डो के लिए एक साथ का आयोजन है।

तीन दिवसीय शिविर 02 दिसम्बर से 04 दिसबर तक इन 15 वार्डो में देखे सूची :- सिकोला बस्ती,वार्ड 15 पार्षद निवास के पास आंगनबाड़ी,तमेर पारा वार्ड 30 माडवाड़ी स्कूल,बोरसी वार्ड 51 मैदान के पास,आंगनबाड़ी,मठपारा वार्ड 3 पार्षद निवास के पास,उरला वार्ड 57 मुख्यमंत्री कार्यालय संगम चौक,

किल्ला मंदिर वार्ड 7 वाचनालय,पुलगांव वार्ड 55 शास स्कूल मंच,पोलसाय पारा,वार्ड 27 कंडरा पारा के पास,ठेठवार पारा वार्ड 6 शीलता मंदिर,सिविल लाइन वार्ड 47 आंगनबाड़ी ,मोहन नगर वार्ड 12 जीतू सायकिल स्टोर्स के पास,गायत्री वार्ड 25 हनुमान मंदिर,सुराना कॉलेज वार्ड 40 सुराना कॉलेज शिविर,

मिलपारा वार्ड 38 गंजपारा गंज मंडी के पीछे गणेश मंदिर के पास आयुषमान कार्ड बनाने वार्डवासी शिविर में प्रातः 10.00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पहुंच कर आयुष्मान कार्ड अपडेट करा सकते है एवं नवीन आयुष्मान कार्ड  बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button