बिलासपुर

पटवारी के असिस्टेंट समेत दो आरोपी फ्लैट खरीदी-बिक्री में फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार

बिलासपुर। फ्लैट खरीदी-बिक्री के मामले में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में पटवारी का असिस्टेंट सलमान खान और फ्लैट के मालिक भरत मतलानी शामिल हैं. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सलमान खान ने भरत मतलानी से 3500 रुपए लेकर फर्जी कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया था. इस फर्जी दस्तावेज़ को असल कब्जा प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग में लाया गया. इसके बाद यह कुटरचित दस्तावेज़ एक फ्लैट की बिक्री में इस्तेमाल किया गया.

मामला तब सामने आया जब उमेन्द प्रसाद बंजारे ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई. बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिंकी मतलानी से एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन जब वह कब्जा प्रमाण पत्र को जांचने पहुंचे तो पता चला कि वह दस्तावेज़ फर्जी था.

इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सलमान खान और भरत मतलानी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 338, 340 (2) के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button