Uncategorized

CG. 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

धमतरी। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिहावा थाना क्षेत्रांतर्गत का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा में रामनगर निवासी 26 वर्षीय डाकेश यादव ने बीती मंगलवार की रात लगभग 9 बजे अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मृतक होटल में काम करके अपना जीवन यापन करता था।

घटना के बाद से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा है। सिहावा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है|

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button