रायपुर

खेल महाकुंभ: सूर्यकुमार यादव के साथ छत्तीसगढ़ में होगा खेलों का महासंगम

रायपुर | रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले वन विभाग के खेलकुंभ की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3000 खिलाड़ी और अतिथि भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के आने की पुष्टि हो चुकी है, साथ ही ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर भी यहां आने के लिए तैयार हैं।

प्रतियोगिता में 23 विभिन्न खेलों का आयोजन होगा, जिसमें इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल शामिल हैं। खेल मैदानों का चयन पूरा कर लिया गया है, और शुक्रवार को वनबल प्रमुख श्रीनिवास राव ने मैदानों का निरीक्षण किया, साथ ही कोटा स्टेडियम की तैयारियों का भी जायजा लिया, जहां उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button