दुर्ग

आयुष्मान कार्ड बनाने वार्ड 54 यादव भवन में 28 अक्टूबर को लगेगा शिविर

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने नगर निगम द्वारा वार्ड 54 यादव भवन में एक दिवसीय शिविर लगाया जायेगा। दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सोमवार को एक दिवसीय मेगा कैम्प का आयोजन दिनाँक 28 अक्टूबर 2024 को यादव भवन वार्ड क्रमांक 54 में किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एपीएल राशनकार्डधारी को 50 हजार रूपये तक तथा बीपीएल कार्डधारी को 5 लाख तक इलाज कराने की सुविधा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।वार्ड नगरिक पहुंच कर आयुष्मान कार्ड अपडेट करा सकते है एवं नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button