कोरबा

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर जीएसटी की नजर: त्योहारी सीजन में छापेमारी से हड़कंप

कोरबा :जीएसटी की नजर व्यापारियों के कारोबार पर लगातार बनी हुई है. इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने बीती रात कटघोरा स्थित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा. इस कार्रवाई से कटघोरा से लेकर कोरबा तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा

इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के लिए साल में व्यापार के सबसे अच्छे मौकों में से एक नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की टीम चार वाहनों में ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में दबिश दी. कटघोरा के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में से एक ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में टीम पहुंची. दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ करने के साथ देर रात तक दस्तावेज खंगालती रही. हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या खामियां पाई गई इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button