रायपुर

माओवादियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हथियारों का जखीरा बरामद

रायपुर । पुलिस ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर इलाके से माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया। जवानों ने जंगल में सर्चिंग के दौरान SLR समेत अन्य ऑटोमेटिक वेपंस बरामद किए। बस्तर में पिछले 11 महीने में पुलिस ने AK-47, इंसास, SLR जैसे 212 गन बरामद किए हैं।

मुलुगु जिले की वोड्डुगुड़ेम गांव के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली पुलिस ने 3 गन और 165 लाइव बरामद किए। बस्तर में 1 जनवरी से 8 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच 97 मुठभेड़ हुईं, जिसमें 192 माओवादियों का शव बरामद किया गया और 212 हथियार बरामद किए गए।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button