कवर्धा में दुर्गा पंडाल में भीषण आग, मूर्ति जलकर खाक”
महामाया मंदिर के पास विराजमान पंडाल में घटी घटना, श्रद्धालुओं मे निराशा

कवर्धा में दुर्गा पंडाल में भीषण आग, मूर्ति जलकर खाक
महामाया मंदिर के पास विराजमान पंडाल में घटी घटना, श्रद्धालुओं मे निराशा
कवर्धा।
नगर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के पास स्थापित दुर्गा पंडाल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पंडाल के अंदर विराजमान दुर्गा प्रतिमा पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही पंडाल के भीतर धुआँ फैल गया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मूर्ति को बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन विद्युत शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना से श्रद्धालुओं और पंडाल समिति के सदस्यों में गहरा निराशा का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से घटना की सघन जाँच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।





