देश

खौफनाक कांड: सिरफिरे पिता ने 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की बेरहमी से की हत्या

मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश के बड़वानी से हत्या की एक सनसनी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपने 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी हत्या कर दी। जिसकी वजह से दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। तो वही बीच बचाव करने के दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने जब चीख पुकार सुनी तो मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता को पकड़ कर पुलिस के हवा ले कर दिया और घटना की जानकारी दी। इधर, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह पूरी घटना बड़वानी जिले के वरला पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम देवली की है। जहां शनिवार सुबह पत्नी से विवाद होने के चलते सनकी पति ने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और खुद को भी चोट पहुंचा ली। जिन्हे पुलिस ने इलाज के लिए वरला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।  और मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पति संजू  और पत्नी भारती के बिच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी भारती देवली अपने मायके आ गई। शुक्रवार रात पति भी देवली आया। इसके बाद सुबह करीब 7 या 8 बजे के आसपास पत्नी-पत्नी में फिर विवाद हुआ। जिसके बाद आक्रोश में आकर संजू ने पहले बच्चे और फिर पत्नी पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से बच्चो की मौत हो गई, वही पत्नी और पति घायल है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही  है। 

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button