जशपुर

घर में खेलते समय पानी भरे टब में गिरी मासूम, डूबने से मौत

जशपुर। दशहरा पर्व के दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पाकरगांव में खेलते समय पानी से भरे बर्तन (टब) में डूबने से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. मासूम की मौत से घर में मातम पसर गया है और गांव में शोक का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी. खेल-खेल में वह पानी भरे टब के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई. परिजनों ने जब तक उसे देखा तो बच्ची को पानी से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button