देश

छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: IIT और NIT के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्‍तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजभवन में बैठक हुई, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका के सचिव यशवंत कुमार ने निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति एम्स, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सचिव यशवंत कुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही रायपुर और दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकाल के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, रायपुर मेडिकल के डीन डा. विवेक चौधरी आदि अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति दौरे को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और नवरात्रि की शुभकामना दीं। बताया जाता है कि राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय के बीच राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को लेकर चर्चा हुई।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button