रायपुर

तालाब में डूबने से युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

रायपुर। गोबरा नवापारा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक युवक प्रतिमा विसर्जित करने तालाब में कूदा था, लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पानी में उतरकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना कुछ देर पहले की है, मृतक का नाम पंकज साहू पिता पवन साहू (उम्र 23 साल) है, जो की गोबरा नवापारा के ही गोंडपारा का रहने वाला था। युवक को पानी से बाहर निकलने के बाद लोग उसे गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। सोमवार सुबह लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद युवक के घर में मातम पसर गया है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button