रायपुर

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और दुष्कर्म का मामला राजधानी से सामने आ रहा है। यहां दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने देर शाम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button