Uncategorized

नगर निगम रिसाली में योग महोत्सव में सम्मिलित हुये विधायक ललित चन्द्राकर

दुर्ग – 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर विधायक ललित चन्द्राकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और योग प्रेमियों के साथ योग भी किया.इस अवसर पर विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है। आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया में भी कई जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया।विधायक चन्द्राकर ने आगे कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक कराना है। साथ ही साथ वैश्विक पटल पर भारत की ये धरोहर पहुंचाना है।योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग को हमे दैनिक जीवन में अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ और अनुशासित बनाना है। योग से मानसिक तनाव दूर होता है और बुद्धि का विकास होता है।इस दौरान मुख्य रूप से ,महापौर शशि सिन्हा , निगम आयुक्त मोनिका वर्मा,सभापति केशव बंछोर ,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे ,सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चन्द्राकर , महामंत्री राजू जंघेल ,नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू ,विक्की सोनी ,अजित चौधरी, गजेन्द्री कोठारी, विक्की चन्द्राकर, ममता सिन्हा, रूखमणी साहू, सोनू राम सिंग, पूनम चंद सपहा , नरेंद्र निर्मलकर, युवराज बेलचंदन,हितेश देशमुख,पार्षद रमा साहू, पार्षद हरीश नायक,पार्षद जमुना ठाकुर,मोनू चौधरी करुणा, सविता,बॉबी, केशव महिपाल व समस्त निगम के अधिकारी कर्मचारीगण,कार्यकर्ता और देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button