छत्तीसगढ़

नदी में तैरती लाश मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर | जिले के तखतपुर के वार्ड नंबर 1 में मनियारी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला है। सुबह-सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है और संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मर्डर का मामला है या आत्महत्या है या फिर कोई दुर्घटना। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। तखतपुर पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सबूत और गवाहों की तलाश में जुट गई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button