Uncategorized

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह

दुर्ग!घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एल.बी. वर्मा अधिवक्ता एवं समाजसेवी, दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आभारानी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता, विधिक सलाहकार डाॅ. नागेन्द्र शर्मा, प्रशांत अग्रवाल कोषाध्यक्ष, संजय ताम्रकार सहसचिव, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृदुला वर्मा, उपप्राचार्य डॉ. नीतू सिंह, धर्मपाल सिंह आर्य पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आलिया खान, समस्त संकाय की विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा के द्वारा किया गया। शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित मीडिया प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। गुरू के महत्व एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य महोदया के द्वारा समस्त शिक्षकों कोे बधाई देते हुए शिक्षक के महत्व को बताया गया। विशिष्ट अतिथि एल.बी.वर्मा के द्वारा, महाविद्यालय को उपहार के रूप में घोषणा की गई कि आने वाले समय में शैक्षणिक भ्रमण हेतु छात्राओं व शिक्षकों को बस सुविधा उनके द्वारा प्रदान की जायेगी। माननीय धीरज बाकलीवाल के द्वारा महाविद्यालय परिसर हेतु 10 हेलोजन लाईट प्रदान करने की भी घोषणा की गई। महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता का जन्मदिवस भी मनाया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों कोे शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्निशा साहू तथा आभार व्यक्त डॉ. निशा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। विज्ञप्ति प्रभारी नीलमणी त्रिपाठी एवं किरण वैष्णव रही।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button