बलौदाबाजार

खेत में मिला नरकंकाल: इलाके में सनसनी, सामान के आधार पर शिनाख्त में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी के ग्राम मटिया से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक खेत में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जब किसान खेत में फसल काटने गया था तब उसने नरकंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

गिरौदपुरी चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि कल बद्री साहू नामक किसान थाने आया और बताया कि फसल काटने वह गया था तो खेत में नरकंकाल मिला है। इसके बाद वहां जाकर देखा तो कंकाल फैला था। तत्काल उच्च अधिकारी को सूचना देकर उनके दिशा निर्देश पर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

चौकी प्रभारी ने बताया, फॉरेंसिक टीम भी आई है। कंकाल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं कंकाल के पास से एक अंडरवियर, जिंस पेंट व एक बनियान मिला है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि नरकंकाल किसका है। गिरौदपुरी चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button