भिलाई

पत्नी ने शराबी पति की कर दी हत्या और थाने पहुंच किया सरेंडर

भिलाई। पति के शराब पीने की आदत से परेशान महिला ने हथौड़े से वार कर पति की हत्या कर दी और खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र का रहने वाला गजेंद्र साहू (27) ड्राइवरी का काम करता था। उसकी 6 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। गजेन्द्र शराब के नशा करता था और
इसके कारण पत्नी से हमेशा विवाद करता था।

नेमा साहू अपने पति के शराब पीने व रोज रोज के विवाद करने से परेशान थी। शनिवार रात को भी गजेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। काफी विवाद के बाद पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हथौड़े से गजेन्द्र के सिर पर वार कर दिया।

हथौड़े के वार से गजेन्द्र वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद नेमा साहू रात भर पति के शव के साथ बैठी रही। रविवार की वह नेवई थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। नेमा साहू ने जैसे ही पुलिस को अपने
पति की हत्या के बारे में बताया|

 तो थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने इसकी जानकारी एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी को दी। इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले में नेवई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button