भिलाई

बीएसपी ने आज फिर की अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही, 26 आवास रिक्त कराए गए

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग की टीम अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द लगातार कार्यवाही कर रही है। आज लगातार तीसरे तीन कार्यवाही करते हुए सेक्टर-05 के सड़क न. 06 के ब्लॉक नं. 03 तथा 04 के कुल 26 आवासों से कब्जाधारियों को बेदखल किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी अवैध कब्जेधारियों को समाचार पत्र तथा माइकिंग के माध्यम से आवास को स्वत: रिक्त करने के लिए निर्देशित किया था।

इस कारण कई कब्जाधारियों ने अपने आवास स्वत: खाली कर दिए तथा कुछ अन्य कब्जाधारियों को पुलिस बल की सहायता से बेदखल किया गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी आवासों को दोबारा कब्जा होने से बचाने इन आवासों के खिड़की, दरवाजे इत्यादि को निकाला दिया गया है तथा विद्युत विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आवासों को संयंत्र प्रबंधन द्वारा निवास हेतु जोखिम भरा तथा जान-माल के नुकसान की संभावना की दृष्टि से अनफिट घोषित किया गया था। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध वृहत स्तर पर बेदखली कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2024 को प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा 22 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया तथा 04 दिसम्बर 2024 को सेक्टर-06 एवेन्यू तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों से कब्जाधारियों को बेदखल किया गया।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासों में निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अवैध कब्जा कर निवासरत सभी अवैध कब्जेधारियों को निर्देशित करती है कि अगर वें कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो तत्काल अपने आवास को स्वत: रिक्त कर देवे, अन्यथा उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button