छत्तीसगढ़

भिलाई: पावर हाउस फल मार्केट में आग का भयानक हादसा, दो दुकानें जलकर हुईं खाक

भिलाई। भिलाई में पावर हाउस फल मार्केट में गुरुवार रात 8 बजे आग लग गई। जिससे दो फल दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने पर पहले बुझाने में व्यापारी जुट गए। सीज फायर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर एक घंटे बाद दुर्ग से दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने एक दमकल गाड़ी पानी का उपयोग कर करीब एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि, आग अधिक नहीं फैली, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि कुछ दूरी पर बड़े पटाखा व्यापारी की दुकान है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button