दुर्ग

कलेक्टर  चौधरी ने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

दुर्ग| भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में स्थित संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने माल्यापर्ण किया।

उक्त अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत कलेक्टर द्वारा मुकेश चौधरी, रानी साहू, अमित सारथी, भिलाई निवासी आशमा परवीन एवं धनजय कुमार को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं यामन कुमार साहू,

 बीरन बाई, फिरंता साहू, जतिन्दर सिंह को श्रवण यंत्र तथा अमरनाथ साहू को व्हील चेयर, भरत चंदेल को हस्तचलित ट्रायसायकल प्रदाय किया गया।

साथ ही योग प्रशिक्षक हेतु प्रजापति ब्रम्हकुमारी संस्था, आर्ट ऑफ लिविंग, अखिल भारतीय गायत्री परिवार एवं पंताजलि समिति के प्रतिनिधियों को योगा दिवस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर  मुकेश रावटे, एस.डी.एम. दुर्ग  हरवंश सिंह मिरी समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  अमित सिंह परिहार व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button