भिलाई

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बनी जीवनदायिनी

भिलाईनगर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 4 गाड़ी चलाई जा रही है। जनरल ओपीडी के डाॅक्टर एवं विशेषज्ञ डाॅक्टर बैठते है। आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट कराने की भी सुविधा गाड़ी में उपलब्ध है। डाॅक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां एवं जाॅच निःशुल्क किये जाते है।

प्रतिदिन नगर निगम भिलाई के सभी जोन में निर्धारित तिथि के अनुसार गाड़ी जा रही है। जहां पर श्रमिक लोग, उनके परिवार के सदस्य एवं आमजन इलाज करा सकते हैं। जो इलाज हम प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर कराते हैं वह डाॅक्टर हमसे फीस लेते हैं हमे तमाम प्रकार की जांच लेबोरेटरी में जाकर कराते हैं। फिर जाकर हमें पता चलता है क्या बीमारी है इसमें मजबूरी में हमारा अनावश्यक पैसा खर्च हो जाता है।

शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के 3 मोबाईल मेडिकल युनिट एवं 1 दाई-दीदी-क्लीनिक बस नगर निगम भिलाई क्षेत्र में चलती है। उसी में डॉक्टर नर्स और आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की जाती है।

इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक रहता है। वार्ड के सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाता है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारो से अनुरोध किये है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर शासन द्वारा प्रदाय चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाये। यह सुविधा सभी श्रमिक भाईयो एवं परिवारो के लिए निशुल्क उपलब्ध है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button