रायपुर

रायपुर में बड़ा सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 से अधिक घायल, 1 की मौत

अभनपुर। कवर्धा के बाद राजधानी रायपुर के अभनपुर में भी सड़क हादसा हुआ है. ग्राम थनौद में एक पिकअप वाहन के पलटने से एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष श्रमिक घायल हो गए हैं. वहीं एक मजदूर की मौत हो गई है. सभी घायलों का पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि अभनपुर के ग्राम खोला से दो दर्जन से अधिक श्रमिक मजदूरी के लिए पिकअप वाहन से नवा रायपुर के ग्राम बंजारी जा रहे थे. पिकअप वाहन तेज गति से चल रहा था, तभी यह ग्राम थनौद चौंक के आगे अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं.

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान ग्राम पोंड निवासी तोमलाल पिता अश्वनी साहू के रूप में हुई है. घायल मजदूर की इलाज के दौरान रावतपुरा अस्पताल में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button