रायपुर

युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस ने शुरू की अज्ञात आरोपी की तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों में बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीँ राजधानी में भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है, 

 रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। युवक की लाश खाली पड़े प्लॉट में मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि लकड़ी इक्कट्ठा करने गई महिलाओं ने लाश को झाड़ियों में देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है,

बताया जा रहा है कि युवक की हत्या करके 10 फ़ीट तक घसीटकर झाड़ियों में फेंका गया है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button