कबीरधाम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल राज ने की औचिक फील्ड निरीक्षण….

*आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल राज के औचिक फील्ड निरीक्षण के दौरान आज पंडरिया एमसीएच में वृक्षारोपण कर सभी को वृक्ष ,पौधा, लगाने हेतु संदेश दिया गया। सीएमएचओ बी एल राज के द्वारा एवं बीएमओ पंडरिया राकेश कुमार प्रेमी के द्वारा पौधा लगाकर पूरे ब्लॉक को संदेश दिया गया है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष,पौधा लगाने का कार्य जरूर करें। साथ ही साथ अपने आसपास सभी जगह को साफ-सफाई रखें प्लास्टिक,पॉलीथिन से मुक्त रखें इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ठाकुर,वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक जेम्स जॉन,डॉ.शैलेन्द्र बसती, विनिष जॉय,मैट्रन कुसुम सप्रे,आशुतोष शर्मा, कैलाश धीरही,विनोद चंद्रवंशी,भगवती पनागर एवं एमसीएच पंडरिया के स्टॉफ गण उपस्थित रहे। साथ ही साथ सीएचसी कुकदुर एवं एसएचसी बघर्रा, सैहामालगी,कामठी, चियाडॉड में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाया गया*

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button