जशपुर

दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे उठाने वाली कुसमी गिरोह की 10 महिलाएं गिरफ्तार

जशपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं से चैन स्नेचिंग करने वाले शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं।

12 अक्टूबर 2024 को पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान कई महिलाओं के गले से चैन चोरी की गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कुल 7 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की गई थी।

एसडीओपी पत्थलगांव और थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम गठित की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में देखा गया कि कुछ महिलाएं बच्चों को पकड़कर शातिराना तरीके से चैन स्नेचिंग कर रही थीं। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से तत्परता से कार्रवाई की और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, बस से भाग रही 2 महिलाओं को बतौली में पकड़ा गया, जिनसे चोरी किए गए 8 मंगलसूत्र जप्त किए गए हैं।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button