रायपुर

GOOD NEWS : नवंबर से लोकल ट्रेन दौड़ेगी नवा रायपुर होकर अभनपुर के लिए मेमू ट्रेन मंजूर

रायपुर। रायपुर से नवा रायपुर के बीच 1 नवंबर से लोकल ट्रेन दौड़ेगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दो मेमु ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेन नवा रायपुर से अभनपुर तक चलेगी। 8 कोच वाली ट्रेन रायपुर स्टेशन से सुबह 9 बजे छूटेगी। 9.37 बजे यानी सैंतीस मिनट में नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन अभनपुर के लिए रवाना होगी। एक ट्रेन शाम 4.20 को छूटकर 4.57 बजे नवा रायपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन शाम 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों के पैसे और समय दोनों बचेंगे।

पहली ट्रेन
रायपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर 9.25 बजे मंदिर हसौद, 9.37 बजे सीबीडी स्टेशन नवा रायपुर, 9.55 बजे केंद्री और 10.10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। अभनपुर से 10.20 को रवाना होकर 10.29 बजे केंद्री, 10.42 बजे सीबीडी स्टेशन नवा रायपुर, 11 बजे मंदिर हसौद और 11. 45 को रायपुर पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन
रायपुर से शाम 4.20 को रवाना होगी 4.43 बजे मंदिर हसौद, 4.57 बजे सीबीडी स्टेशन नवा रायपुर, 5.15 बजे केंद्री और 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। अभनपुर से 6.10 बजे रवाना होकर 6.19 बजे केंद्री, 6.32 बजे सीबीडी स्टेशन, 6.45 बजे मंदिर हसौद और 7.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर से अभनपुर को बीच दो मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड से अनुमति का इंतजार हो रहा था। बोर्ड ने हरी झंडी दे दिया है। रेलवे अब ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। इससे नवा रायपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम रायपुर

एनआरडीए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीटीआरएस बसों की टाइमिंग में बदलाव करेगा। महानदी, इंद्रावती, पुलिस मुख्यालय और सेक्टर इलाके में जाने वाली बसें सीबीडी स्टेशन होकर जाएंगी। ताकि नवा रायपुर के ऑफिस आने जाने वालों को बस मिल सके।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button