*ईडी व भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने छिरहा चौक कवर्धा में की आर्थिक नाकाबंदी*
कवर्धा में पूरे दो घंटे तक जाम रहे जिले के प्रमुख मार्ग

*ईडी व भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने छिरहा चौक कवर्धा में की आर्थिक नाकाबंदी*
कवर्धा में पूरे दो घंटे तक जाम रहे जिले के प्रमुख मार्ग
कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर की जा रही द्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय कवर्धा में आर्थिक नाकाबंदी चक्काजाम कर अपना विरोध प्रकट किया और भाजपा सरकार तथा ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बात अगर जिला मुख्यालय कवर्धा की कि जाए तो यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू तथा शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने मोर्चा स्थल रखा था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय कवर्धा में चक्काजाम का आयोजन दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे स्थित छिरहा चौक में किया गया था। जहां वक्त से पहले ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चक्काजाम स्थल में पहुंचकर और बकायदा मार्ग में ही तंबू तानकर मार्ग में चक्काजाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम के दौरान पूरे दो घंटे तक नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी होरीराम साहू तथा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में केन्द्रीय जांच एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिवार के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता रूढ़दल भाजपा द्वारा देश की जांच एजेंसियों के दुरूपयोग किए जाने तथा संविधान का गला घोंटने को लेकर लम्बे समय से आवाज उठाते आ रही है। जिसका आज प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिल रहा है। उन्होने कहा कि विपक्षी दल के जो नेता, जनप्रतिनिधियों, आम जनता, गांव, गरीब, किसानों के हक और अधिकार की आवाज उठा रहे है उसके खिलाफ भाजपा की सरकार लगातार इस तरह की कार्यवाही कर उन्हें डराने, धमकाने और बेवजह परेशान करने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन कार्यवाहियों से डरने वाली नहीं है। श्री साहू एवं श्री सिंह ने तथा श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम भाजपा की इस तरह की दमनात्मक कार्यवाही का डट कर सामना करेंगे। आज इसी कड़ी में शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कवर्धा में भाजपा सरकार के ईशारे में ईडी की कार्यवाही का विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिला है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू, श्रीमती सीमा अनंत अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, श्रीमती ममता चंद्राकर पूर्व विधायक पंडरिया, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, श्री ईश्वर शरण वैष्णव जी, अशोक सिंह ठाकुर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, मणिकांत त्रिपाठी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा, शितेष चंद्रवंशी अध्यक्ष एनएसयूआई कांग्रेस, संतोष यादव, मोहित महेश्वरी, आकाश केशरवानी, वीरेंद्र जांगड़े, आनंद सिंह ठाकुर, पदुम सेन,भोलाराम चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, तुकेश्वर साहू, रजपाल साहू, राममन केसरी,महेंद्र कुंभकार, भीषम पाण्डेय, वाल्मीकि वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, किरण शर्मा, अशोक चंद्रवंशी, गोकुल साहू,दिलीप साहू,लेखा राजपूत, संजय धुर्वे, सुरेश वर्मा, बिन्नू तिवारी, धीरज ठाकुर, राहुल सिंह, जितेंद्र मानिकपुरी, नंद पाटिल,परमेश्वर मानिकपुरी,विजय बाचकर,अरुण जोशी,मनोज चंद्रवंशी,सुखदेव चंद्रवंशी,रमेश साहू,राजमणि त्रिपाठी,शोभा चंद्रवंशी,धनंजय चंद्रवंशी,सुखनंदन बर्मन,शिवप्रसाद नवरंग,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
जिले के पांच स्थानो में कांग्रेस ने किया चक्काजाम
जिला मुख्यालय कवर्धा में जहां कांग्रेस ने कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे स्थित छिरहा चौक के पास चक्काजाम किया वहीं विकासखण्ड मुख्यालय पंडरिया में कुकदुर चौक में चक्काजाम का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इसी प्रकार बोड़ला ब्लाक मुख्यालय में मिलन चौक में, स. लोहारा ब्लाक मुख्यालय में रेंगाखार मार्ग के पास तथा कुण्डा में बस स्टेण्ड के पास चक्काजाम का आयोजन कर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। जिले में आयोजित इस चक्काजाम कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।





