रायपुर

एएस माइनिंग एंड मिनरल्स के ठिकाने पर सेंट्रल GST की दबिश, दो महीने पहले ही खुला है ऑफिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स एलएलपी के ठिकाने पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी है. सेंट्रल जीएसटी की टीम लेन-देन के तमाम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है.

जानकारी मुताबिक, सेंट्रल जीएसटी की टीम चार गाड़ियों में रायपुर के शंकर नगर स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स एलएलपी के कार्यालय पहुंची है. टैक्स चोरी के शक में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दबिश दी है. महज दो महीने पहले खुले कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की टीम के सदस्य पड़ताल में जुटे हैं.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button