दुर्ग

दुर्ग में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग ने फैक्ट्री पर मारा छापा

दुर्ग | दुर्ग जिले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर की फैक्ट्री में छापेमारी की है। स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम आयल से पनीर बना रहे थे। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कुम्हारी के अहिवारा रोड पर स्थित है। पिछले 4 महीने से संचालित हो रही थी।

दरअसल, फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल और अन्य अमानक तेल को मिलाकर नकली और घटिया पनीर का निर्माण किया जाता था। उसे बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार खाद्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

खाद्य विभाग ने कुछ डेयरी से सैंपल भी लिए थे। सैंपल लेने के बाद डेयरी संचालकों ने ही पनीर की फैक्ट्री का एड्रेस विभाग को बताया। इसके बाद एसडीएम की टीम ने खाद्य विभाग के साथ रात 2 बजे फैक्ट्री में छापेमार करवाई की।

इस दौरान फैक्ट्री में पनीर बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने टीम को अपने सामने में आधे घंटे में ही नकली पनीर बनाकर दिखा दिया। इसके बाद अधिकारी हैरत में पड़ गए। फिलहाल पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button