देश

सड़क हादसे में महिला की मौत, बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आई

जांजगीर-चांपा । जिले के तरौद मुख्यमार्ग पर ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मृतका ज्योति साहू (32) बच्चे और पति के साथ ग्राम तरौद से अपने घर झलमला जा रहे थे। सड़क पर गड्ढे में बाइक का पिछला चक्का आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी ज्योति साहू उछलकर सड़क पर जा गिरी। महिला पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को मिली। पुलिस टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए शासन की ओर से सहायता राशि और ट्रक मालिक से 75 हजार रुपए देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button