छत्तीसगढ़

देवेंद्र यादव को जेल में ही मनाना होगा दशहरा, न्यायिक रिमांड बढ़ी

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने फिर से बढ़ा दी है। अब 21 अक्टूबर तक विधायक यादव जेल में रहेंगे।बता दें कि सोमवार को बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गये विधायक देवेंन्द्र की जमानत याचिका पर रायपुर के कोर्ट में सुनवाई हुई जहां कोर्ट ने विधायक की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था  केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया था तथा जैतखाम में तोडफ़ोड़ किया था। घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था। वहीं राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे।

वहीं मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने के मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं। कोर्ट ने कई बार उनकी रिमांड बढ़ाई  है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button