दंतेवाड़ा

जंगल में बिजली का कहर, तीन बच्चे घायल, एक की मौत

दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर स्थित इंद्रावती नदी पार बिजली गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चियां घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों गाय चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश हुई और बिजली गिर गई। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती नदी के पार बसे नक्सल प्रभावित इलाका कौरगांव में हादसा हुआ है। 3 बच्चे सागर (12), कुमारी कांटे (16) और कुमारी पिडे (10) गाय चराने जंगल गए थे। अचानक मौसम बदला और तेज झमाझम बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई।

जिसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गए। सागर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों बच्चियां घायल हो गईं। वहीं, उसी इलाके में गांव के कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। बिजली गिरते ही वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button