छत्तीसगढ़

तालाब में नवजात शिशु का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

खैरागढ़। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला ग्राम देवरी का है।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है।

 ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे।  मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा।

 करीब जाकर जांच की तो यह नवजात शिशु का शव निकला। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button