छत्तीसगढ़

गर्भावस्था में पत्नी की हत्या, पति ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र में  पति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद घर पर ताला लगाकर आरोपी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. मामला ग्राम कोसमकुण्डा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल केंवट क्षेत्र में डॉक्टरी का कार्य करता है, जो कुछ दिन पहले अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट को उसके मायके नंदेली से सोनोग्राफी कराने अपने गांव लेकर आया था।

पत्नी की डिलीवरी नवंबर माह में होने वाली थी. सुबह किसी बात पर आपसी विवाद के चलते गोपाल केंवट ने अपनी गर्भवती पत्नी सरिता केंवट की डंडे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घर पर ताला लगाकर चाबी और फोन को फेंककर स्वयं थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी दी. सरसींवा पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लिया।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button