देश

करदाताओं वसूली में निगम का एक्शन,संपत्ति कर जमा करने के लिए सात हजार लोगों को कल थमाया जाएगा नोटिस

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम के राजस्व विभाग द्वारा वसूली कर में आया एक नया मोड़ लिया करीब सात हजार लोगों को कल नोटिस दे रहा है! राजस्व विभाग द्वारा गुरुवार को घूम-घूमकर सभी को नोटिस जारी करेगा।

नोटिस को हल्के में लेने वालों की बढ़ेगी परेशानी।डिफाल्टर करदाताओ का नल कनेक्शन काटने नगर निगम द्वारा बनाई जा रही है रणनीति। बता दे की नगर निगम में राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पूरे 60 वार्डो में कर्मचारियों को डोर-टू-डोर करदाताओ से संपर्क करने मैदान में उतारा है।

आयुक्त लोकेश चन्द्रकर के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा सात ( 7000 ) नोटिस पत्र में हस्ताक्षर कर नोटिस तामील करने वार्ड राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम गोइर को निर्देशित किया गया है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button