छत्तीसगढ़

भाजपा नेता के बेटे की मौत, सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अंबिकापुर। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे भाजपा नेता के बेटे को कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल दाखिल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता धीरज सिंहदेव का बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बलरामपुर से अंबिकापुर में वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया हुआ था। घर के बाहर खेलते समय कार ने अपनी चपेट में ले लिया।  घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे को कुचले जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button