दुर्ग

नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने लोकेश चन्द्राकर से चार्ज लेकर संभाला पदभारचार्ज लेते ही शासन की योजनाओं और विकास कार्यो में गुणवक्ता के साथ कामकरने दिये निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोमवार को
पदभार ग्रहण किया तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नये आयुक्त सुमित
अग्रवाल को प्रभार सौंपा। आयुक्त श्री अग्रवाल का निगम में स्वागत करने
के लिए आला अधिकारी मौजूद रहें। सभी अधिकारी/कर्मचारियो ने आयुक्त को
बधाई दी।

महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बगले एफ 4 पंहुचे. इस
अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
बता दे कि आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के
अधिकारी है। इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी
के रुप मे पदस्थ रहे है। उन्होंने निगम अधिकारियों/कर्मचारियो से परिचय
प्राप्त कर विभागीय कार्यो की जानकारी ली।


उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में
मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से
परिचय प्राप्त कर निगम कार्यालय की विभिन्न विभागों का  अवलोकन किया और
कर्मचारियों से परिचय एवं कार्यों की जानकारी ली।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button