रायपुर

 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का रायपुर में निधन

रायपुर | 1971 युद्ध  के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का आज दिनांक 10 नवंबर 2024 को 89 वर्ष की उम्र में  रायपुर( छ ग  )में निधन हो गया।

 सोमवार प्रातः 11:30 बजे  महादेव  शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति)  1962 ,1965 ,1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे। 

वे भारतीय वायु सेना  में सन 1956 में कमीशन हुए थे । पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष हथियार डाले थे, उस अवसर पर विंग कमांडर एम बी ओझा उपस्थित थे तथा वे उस  समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे ।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button