भिलाई

पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ भाजपा विधायक रिकेश सेन ने एफआईआर दर्ज करानेथाने में एस पी के नाम दिया पत्र

भिलाई। प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ वैशाली नगर के
भाजपा विधायक रिकेश सेन ने लोगों को गुमराह करने और राज्य सरकार के बारे में भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज करने एस पी के नाम पत्र दिया।

रिकेश सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद झूठ का दुष्प्रचार कर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक्स हैंडल पर छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का झूठा प्रचार कर जनता में भ्रम और गलत जानकारी लगातार परोस रहे हैं।

जबकि पिछले 11 माह से छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार लगातार शिक्षा को और भी उन्नत बनाने स्कूलों को सुदृढ़ और शिक्षकीय प्रणाली को मजबूत करने का काम कर रही है। श्री बघेल को बताना चाहिए कि राज्य सरकार ने कौन से स्कूल बंद किए हैं? इस सवाल पर मौन साधे भूपेश बघेल कल यह बहाना भी बना सकते हैं कि उनके किराये पर संचालित एक्स हैंडल पर किसी अन्य ने यह पोस्ट किया है।

पुलिसिया कार्रवाई तो भूपेश बघेल को कभी दिखाई ही नहीं देती। दुर्ग एसपी को गुंडा कहने वाले भूपेश बघेल के पास इतना भी समय नहीं है कि उसी दुर्ग पुलिस ने जब भिलाई के अपराधी अमित जोश को मुठभेड़ में ढेर किया तो उन पुलिस जवानों की हौसला अफजाई में चंद  शाबाशी भरे शब्द ही लिख सकें।

जो सच है उस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुप्पी साध लेते हैं मगर भ्रामक और झूठी जानकारियां लगातार अपने एक्स हैंडल से परोस कर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की गुटबाजी में खुद को साधने के लिए लगातार करते रहे हैं। इसलिए दुर्ग एसपी को पत्र देकर मैंने इस प्रकरण की जांच कर एफआईआर दर्ज करने कहा है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button