रायपुर

पशु आहार गोदाम में भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

रायपुर: भनपुरी इलाके में स्थित महालक्ष्मी मोल्ड्स प्रा. लि. के पशु आहार गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. इस आगजनी से इलाके में हड़कंप मच गया.

मौके पर दमकल विभाग और टीम पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है. पूरी घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है. वहीं गोदाम में मौजूद सामान के जलने से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग को बुझाने का काम जारी है, और पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button