कोरबा

CBI Raid in CG: कोरबा में श्रमिक नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर छापा

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सीबीआई का छापा पड़ा है. CBI की टीम ने कोरबा जिले में श्रमिक नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर दबिश दी है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

सीबीआई की टीम ने हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल, जो कि इंटक के जिलाध्यक्ष हैं, उनके घर पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दो वाहनों में उनके घर पहुंची. वहीं दीपका में व्यवसायी राजेश जायसवाल, जो कटघोरा रोड के निवासी हैं. उनके घर और दफ्तर पर भी सीबीआई ने छापा मारा.

दोनों स्थानों पर सीबीआई की जांच जारी है. वहीं दोनों के घरों और दफ्तरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. सीबीआई टीम दोनों के घरों और दफ्तरों की संपत्ति की जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button