Uncategorized

विधायक देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में संभाली कमान

जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में बहा रहे हैं पसीना

भिलाई . भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।जहां श्री यादव सांसद प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर पसीना बहा रहे हैं।

विधायक यादव चुनाव प्रबंधन की दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक ले रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। सभाओं में जनता की भीड़ के रूप में पूरा समर्थन भी मिल रहा है। लोग स्वफुर्त होकर विधायक यादव के साथ डोर टू डोर जनसंंपर्क कर रहे हैं और राहुल गांधी को जिताकर संसद भेजने और केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को विधायक ने ऊंचाहार, जगतपुर और साहगौरा ब्लॉक में सघन जनसंपर्क किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का 20 मई को मतदान होना है। इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है और इसे लेकर बदलाव चाहती है। पूरे देश में बदलाव का माहौल है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button