छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा बेमेतरा जिले में हुआ, जब मंत्री नेताम एक कार्यक्रम के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उन्हें गंभीर चोट आई है।

मंत्री नेताम को एम्बुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है और उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। घटना बेमेतरा के जेवरा गांव के पास हुई है। मंत्री नेताम को हाथ और सिर पर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि मंत्री नेताम कवर्धा से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 30 में बेमेतरा के पास हादसा हुआ है। वे कवर्धा में नए कृषि कॉलेज भवन के उद्घाटन करने गए थे। वैसे कोई गंभीर चोट न होने की खबर है। एक वाहन के काफिले में घुसने की वजह से दुर्घटना बताई जा रही है। उन्हें रामकृष्ण केयर ले जाया जा रहा है।

मंत्री नेताम की गाड़ी को रायपुर लाया जा रहा है और उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। घटना के बाद मंत्री नेताम के समर्थकों ने रायपुर में उनके लिए प्रार्थना की। मंत्री नेताम की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button