दुर्ग

जल जीवन मिशन के आवेदनों का शिविर में हुआ निराकरण

दुर्ग | विगत 22 नवंबर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर विकासखंड पाटन के ग्राम घुघवा (क) में आयोजन किया गया । जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने स्टाल नंबर 12 में ग्रामीणों के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

जनसमस्या शिविर में ग्रामीणों के द्वारा 02 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए । जिसका निराकरण  शिविर स्थल में ही किया गया। ग्राम घुघवा (क) में हर घर जल उत्सव मना कर ग्राम को हर घर जल प्रमाणित किया है । ग्राम में सभी घर में नल से शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को प्राप्त हो रहा है।

 जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विभाग के अधिकारीगण विभाग की जानकारी एवं जल जीवन मिशन की आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहे। विभाग के कार्यपालन अभियंता  उत्कर्ष उमेश पांडेय, पाटन के सहायक अभियंता  एम.ए. खान एवं उप अभियंता  पल्लवी ध्रुव मौजूद थे।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button