दुर्ग

26 नवम्बर संविधान दिवसशासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का किया जाएगा पठन

दुर्ग| 26 नवम्बर 2024 को जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में पूर्वान्ह 11 बजे संविधान दिवस का आयोजन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस आशय के निर्देश सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये हैं।

संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित है कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त कराने के लिए

तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए कृत संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति, मार्गशीर्ष, शुक्ला सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button