बिलासपुर

फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर 21 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर। जिले में ठगी के एक के बाद एक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठगी करने वाले गिरोह अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया में दोस्ती करने के बाद शहर के एक व्यक्ति से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। साइबर पुलिस मामले में अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।

दरअसल शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की है की एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही। इसी दौरान फेसबुक आईडी वाले ने बातो में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो मंगा लिया।

इसके बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमैलिंग करने लगा। कई किश्तों में उक्त व्यक्ति ने 21 लाख रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद भी लगातार उनसे पैसे की मांग की जा रही है। साइबर थाना में उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात फेसबुक आईडी धारक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button