भिलाई

ग्राम डूमरडीह में आयोजित त्रैमासिक गोदना शिल्प प्रशिक्षण का समापन

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम डूमरडीह में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से ‘गोदना शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रमÓ का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 27 नवम्बर को मुख्य महाप्रबंधक एमडब्ल्यूआरएम एम के गोयल के मुख्य आतिथ्य
में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक मानव संसाधन राजीव कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक सी एस केहरी, उप प्रबंधक सीएसआर कमलकांत वर्मा, ग्राम पंचायत डूमरडीह की सरपंच चक्षुप्रभा सहित प्रशिक्षु महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

समारोह में प्रशिक्षु महिलाओं को गोदना हस्तशिल्प कला का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उप प्रबंधक सीएसआर कमलकांत वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सशक्त महिलाएँ खुशहाल परिवारों के पोषण और सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन महीने की अवधि तक 30 प्रशिक्षु महिलाओं को 3,000 रुपये मासिक स्टाइपेड मानदेय भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सीएसआर विभाग के श्री छत्रपाल देशलहरा द्वारा तथा संयोजन श्री बुधेलाल द्वारा किया गया।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button