Uncategorized

नकाबपोश हमलावरों का तांडव: चाकू से हमला कर दो मोबाइल लूटे, फरार हुए आरोपी

कांकेर। चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम रतेसरा-कोचवाही में गुरूवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों पर लूट के इरादे से आये तीन अज्ञात नकाबपोश बाईक सवार हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

घायल युवक योगेश्वर कांगे ने बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

 इसी दौरान बाइक सवार तीन नकबपोश युवक पहुंचे और पेट्रोल पंप का पता पूछने लगे। पता बताने के बाद आरोपियों ने पैसे और मोबाइल देने की मांग की,

मना करने पर चाकू से हमला कर दो मोबाइल लूट कर फरार हो गये।

घायल युवकों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button