कबीरधाम

महतारी वंदन योजना से लाखों महिला वंचित -सीमा अनंत..

महिलाओं के साथ धोखा कर रही

महतारी वंदन योजना से लाखों महिला वंचित -सीमा अनंत..

सरकार के महत्वकांक्षी योजना में भाजपा सरकार की काटामारी पर कटाक्ष करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने बताया कि महतारी वंदन योजना से वंचित पात्र महिला हितग्राही आज भी विष्णुदेव सरकार के बाट जोह रहे हैं कि कब हमें भी इस योजना का लाभ मिलेगा पर सरकार चुप्पी साधी हुई है आख़िर विधान सभा चुनाव पूर्व की गई घोषणा में मोदी जी की गारंटी में शामिल किया गया था कि २१ वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ दिया जाएगा पर आज भी लाखों महिलाएं उक्त योजना से वंचित हैं जो पात्र महिलाओं के साथ धोखा हुआ हैं आखिर प्रधान मंत्री मोदी जी की गारंटी कब पूरी होगी और कब तक भारतीय जनता पार्टी सरकार महिलाओं के साथ छल करती रहेगी।
महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीमती अनंत ने बताया की जिन महिलाओं के दम पर भाजपा सरकार में काबिज हुई है आज उन्ही महिलाओं के साथ धोखा कर रही है साथ ही इस योजना पेंशन धारी महिलाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है साथ ही इस योजना में उनकी पेंशन से मिल रही राशि को महतारी वंदन का लाभ बताकर पाँच सौ रुपये की कटौती कर उनके हक को मारा जा रहा है
एक ओर भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है दूसरी ओर उन्ही महिलाओं को जो लाभ सरकार की ओर से मिलना चाहिए उसे उनसे वंचित किया जा रहा है इससे साफ़ झलक रहा है सरकार की कथनी और करनी में अंतर है आख़िर हमारी महिला बहने कब शासक्त बनेगी

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button